मोहित जौहरी@express views
पीलीभीत । एक तरफ जहाँ सूरज आग उगल रहा है और पारा आसमान छू रहा है, वहीं दूसरी तरफ वार्ड नंबर 25 के मोहल्ला कुंवरगढ़ के निवासी एक अलग ही नरक भोगने को मजबूर हैं। होली चौराहे से लेकर लेखराज चौराहे तक जाने वाली मुख्य और व्यस्त सड़क इस समय नगर पालिका के दावों की हवा निकाल रही है।
सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेरों से उठने वाली भयंकर सड़न ने स्थानीय निवासियों और यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।
बीमारियों को खुला न्योता देती गंदगी
भीषण गर्मी के कारण कचरा तेजी से सड़ रहा है, जिससे पूरे इलाके में तीखी बदबू फैल चुकी है। इस डंपिंग ग्राउंड बन चुकी सड़क की वजह से क्षेत्र में मच्छरों और मक्खियों का आतंक बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस गंदगी को नहीं हटाया गया, तो मोहल्ले में हैजा, डायरिया और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियाँ पैर पसार लेंगी।
सफाई व्यवस्था के दावों की खुली पोल
यह सड़क कुंवरगढ़ मोहल्ले की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहाँ से दिनभर सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद, यहाँ नियमित सफाई न होना प्रशासनिक लापरवाही को साफ बयां करता है।
मोहल्ले के स्थानीय निवासी कैलाश बिहारी सक्सेना एडवोकेट, प्रशांत सक्सेना, निशु साहनी, सतीश चंद्र सक्सेना, मोहित सक्सेना, अवधेश सक्सेना, राजू शर्मा का कहना है कि इस एरिया में सफाई व्यवस्था शून्य है कोई कार्य साफ सफाई का नही होता है सड़क पर फैली गंदगी बीमारियों को न्यौता दे रही है जिम्मेदार नगर पालिका की ओर से इस मोहल्ले में साफ सफाई पर कोई ध्यान नही दिया जाता है।सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेरों से उठने वाली भयंकर सड़न ने स्थानीय निवासियों और यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…