बरेली । बहेड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाम खजूर में खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में आरिफ, शारिक, वामिक और शारिफ पुत्रगण जिलानी खान गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में हालात को काबू में लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेड़ के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले पक्ष के यासीन नाम के युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…
बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ०प्र० ने ग्राम रोजगार सेवकों की जायज मांगों को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, जान से मारने…
बरखेड़ा: क्षेत्र के अंतर्गत खेत से मिट्टी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक…
बरखेड़ा। गजरौला मार्ग पर गांव भोपतपुर मोड़ से बुहिता तक चौड़ीकरण के तहत चल रहे…