Advertisement

home

खेत की मेड विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक ही परिवार के चार लोग घायल,  पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल और जांच में जुटी

बरेली । बहेड़ी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाम खजूर में खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और अचानक फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच खेत की मेड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। फायरिंग में आरिफ, शारिक, वामिक और शारिफ पुत्रगण जिलानी खान गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। गांव में हालात को काबू में लेते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मेड़ के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। फायरिंग करने वाले पक्ष के यासीन नाम के युवक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

3 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

3 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

4 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

4 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

6 hours ago