Advertisement

home

चेकिंग अभियान: ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही, दो वाहन निरुद्ध व एक का चालान

पीलीभीत । ओवरलोडिंग संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी जहानाबाद नताशा गोयल, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी द्वारा सितारगंज मार्ग से जनपद में प्रवेश करने वाले माल वाहनों की सघन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान तीन मालवाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी व रेता का परिवहन करते पाए गए। इस पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन का चालान करते हुए मौके पर ही प्रशमन शुल्क वसूल किया गया, जबकि दो अन्य वाहनों को क्रमशः थाना अमरिया एवं तहसील अमरिया में निरुद्ध कराया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का ओवरलोड परिवहन न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत यदि कोई वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

4 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

4 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

4 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

4 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

6 hours ago