Advertisement

home

एक मई को हुई हत्या में भाई निकला भाई का कातिल, पहले पीड़ित दिखा कर 5 लोगों पर कराई थी हत्या की एफआईआर

बरेली/फरीदपुर थाना क्षेत्र के चर्चित इन्द्रपाल हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। इस केस में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब पुलिस ने मृतक के सगे भाई उमेशपाल सिंह को ही हत्यारा निकाला। आरोपी ने पहले खुद को पीड़ित दिखाकर गांव के 5 लोगों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सारी साजिश बेनकाब हो गई।

1 मई की वारदात, भाई ने ही मारी गोली
1 मई को ग्राम रायपुर हंस निवासी उमेशपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई इन्द्रपाल की गांव के कुछ लोगों ने हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर सर्विलांस, SOG, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की।

CDR-IPDR से खुला झूठ, भाई पर गया शक
एएसपी अंजना दहिया ने बताया कि घटनास्थल के साक्ष्य, CDR, IPDR और मैन्युअल इंटेलिजेंस में कई विरोधाभास मिले। जांच की सुई शिकायतकर्ता उमेशपाल पर घूम गई। 23 मई को पुलिस ने उमेशपाल को रूरिया वाली पुलिया के पास से दबोच लिया।

पूछताछ में उगला राज, तमंचा बरामद
सख्ती से पूछताछ में उमेशपाल टूट गया और भाई की हत्या कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल अवैध 315 बोर तमंचा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए।

भतीजी की लव मैरिज बनी खूनी विवाद की वजह
पुलिस के मुताबिक हत्या की जड़ में पारिवारिक विवाद था। आरोपी की भतीजी स्वाति ने गांव के युवक विकास से प्रेम विवाह कर लिया था। इसी को लेकर परिवार में तनाव था। साथ ही उमेशपाल का अपने भाई इन्द्रपाल से भी लगातार झगड़ा चल रहा था। 30 अप्रैल की रात उमेशपाल ने इन्द्रपाल को गोली मार दी और अगले दिन 5 ग्रामीणों को फंसाने के लिए झूठा मुकदमा लिखवा दिया।

पोस्टमार्टम में एंटीमॉर्टम फायर इंजरी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह एंटीमॉर्टम फायर इंजरी से हुआ हेमोरेजिक शॉक पाई गई। आरोपी उमेशपाल का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। बरामद तमंचे के आधार पर आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…

19 hours ago

एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…

22 hours ago

तेंदुए की दहशत से थमा जनजीवन, स्कूल में शिक्षक मौजूद बच्चे गायब,ग्राम सचिवालय  पर लटके ताले; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

​बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में  पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए…

24 hours ago

धर्मांतरण की आड़ में लालच का खेल या साजिश? कथित मतांतरण के आरोपों ने मचाया बवाल

नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…

2 days ago

बरेली: बार एसोसिएशन परिसर में हुआ शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण

एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में…

3 days ago

इश्कबाज दरोगा पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

बरेली ।एक महिला ने दरोगा पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है महिला…

4 days ago