बरखेड़ा। दशहरा पर्व के अवसर पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर द्वारा अपने दौलतपुर रोड स्थित आवास पर राहगीरों के लिए शर्बत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राह चलते लोगों को ठंडा शर्बत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
शर्बत पीकर राहगीरों ने खुशी जताई और इस सामाजिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। आयोजन में भाजपा नेता दीपक सोनकर स्वयं उपस्थित रहे और लोगों को शर्बत वितरित किया।
इस अवसर पर उनके दादा छविनाथ सिंह , पिता डॉ. शिवराम, कृष्ण गोपाल, प्रशांत सोनकर, प्रिंस सोनकर, ऋषभ सोनकर, विनीत सोनकर, मोक्ष सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया। सभी ने मिलकर राहगीरों की सेवा में भागीदारी निभाई।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…