बरेली। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव जाम में छज्जा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी कुंवर पाल पुत्र ठाकुर दास के अनुसार उनके पड़ोसी उनके छज्जे के ऊपर नया छज्जा निकालना चाहते थे। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनके भाई इंद्रपाल की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
बताया गया कि कुंवर पाल घायल इंद्रपाल को लेकर थाना मीरगंज पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि इससे नाराज आरोपियों ने उनके दूसरे भाई लक्ष्मण स्वरूप पर भी हमला कर दिया। गंभीर हालत में लक्ष्मण स्वरूप को पहले मीरगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय कुमार और इंस्पेक्टर रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ अजय कुमार ने बताया कि छज्जे के विवाद में मारपीट हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा दो लोग घायल हैं। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…
बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…
बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…
शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…