Advertisement

home

पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़, एक गौतस्कर के पैर में लगी गोली, साथी तस्कर मौके से फरार पुलिस तलाश में जुटी

बरेली । थाना क्योलड़िया क्षेत्र में देर रात पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कैलाश नदी किनारे जंगल में कुछ बदमाश गौवंशीय पशुओं के वध की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही क्योलड़िया पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।
पुलिस को देखते ही एक बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान इकराम उर्फ हड्डी निवासी हज्जियापुर थाना बारादरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कई गौकशी और पशु चोरी की घटनाओं में अपने साथियों के साथ शामिल होने की बात कबूल की है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर बरेली और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

3 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

5 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

5 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

5 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

5 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

7 hours ago