बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के जाम गांव में कल सोमवार को मकान का छज्जा निकालने को लेकर हुए विवाद में यूवक की हत्या हो गई थी पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया आरोपी महेंद्र, अनोखे, करन, हरजीत, राम रतन और धर्म पाल के खिलाफ हत्या का अभियोग कायम किया था आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने अपनी टीम के साथ मसीहाबाद रोड से वांछित आरोपी धर्म पाल पुत्र कल्यान निवासी जाम मीरगंज और करन सिंह पुत्र राम स्वरूप निवासी ठिरिया ठाकुरान थाना सीबीगंज बरेली बरेली को मय झगड़े में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी की पट्टी बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाने पर पूंछताछ में दोनों ने मकान के लिंटर से छज्जा निकालने को लेकर हुए झगड़े में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों का चालान लिखापढ़ी के साथ सक्षम न्यायालय भेजा जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…