Advertisement

home

ऑनर किलिंग :लड़की को प्रेमी से फ़ोन पर बात करते देख पिता और भाइयों ने गला दबाकर की हत्या, पिता और भाइयों पर मुकदमा दर्ज 

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र के बरसेर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। प्रेमी से फोन पर बात करते देख गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी क्रांति की गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन सुबह से गांव में उल्टी-दस्त से मौत होने की बात फैलाकर चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।लेकिन ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

सोमवार रात की घटना, सुबह बताया बीमारी से मौत
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात क्रांति अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। पिता ने देख लिया और गुस्से में उसका गला दबा दिया। मौके पर ही क्रांति की मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों ने गांव में प्रचार किया कि क्रांति की मौत ज्यादा उल्टी-दस्त होने से हुई है। इसके बाद आनन-फानन में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी होने लगी।

ग्रामीण की सूचना पर एक्शन में आई पुलिस
शक होने पर एक ग्रामीण ने सिरौली पुलिस को सूचना दे दी। एसओ विनोद कुमार फोर्स के साथ तुरंत बरसेर गांव पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। शव कब्जे में लेकर पूछताछ की तो परिजनों के बयान आपस में नहीं मिले। संदेह गहराने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

चाचा की तहरीर पर मुकदमा, पिता समेत तीन हिरासत में
मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद मृतका के चाचा की तहरीर पर पिता और क्रांति के दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल, मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

3 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

3 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

4 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

4 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

6 hours ago