Advertisement

home

बरेली: तहसील में रिश्वत लेते दबोचा गया लेखपाल, गिरफ्तारी के बाद हंगामा

बरेली। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर के एक लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल पर जमीन की दाखिल-खारिज कराने के बदले 5 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप था। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को तहसील परिसर से ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद तहसील और कोतवाली में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध और हंगामा भी किया।

एंटी करप्शन टीम ने आरोपी लेखपाल विपिन पटेल को शाम करीब 5:02 बजे तहसील सदर के कक्ष से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र के औड़ाझार गांव का रहने वाला है और वर्तमान में बरेली के विथरी चैनपुर क्षेत्र की सनराइज कॉलोनी में रह रहा था। वह महेशपुर शिव सिंह क्षेत्र में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात था।

प्लॉट की दाखिल-खारिज के लिए मांगी थी रिश्वत

इज्जतनगर के करमपुर चौधरी निवासी बली मोहम्मद ने एंटी करप्शन संगठन से शिकायत की थी कि उनके 171 वर्ग गज के प्लॉट की दाखिल-खारिज करने के बदले लेखपाल 5 हजार मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। मंगलवार शाम जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी लेखपाल को रिश्वत की रकम दी, टीम ने तत्काल छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो केमिकल टेस्ट में रिश्वत लेने की पुष्टि भी हो गई।

गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में हंगामा

लेखपाल की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बाद में आरोपी को लेकर टीम कोतवाली पहुंची, जहां कुछ लोगों ने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Express views

Recent Posts

​बरखेड़ा: खेत पर सिंचाई कर रहे युवक और उसकी मां पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, दबंगों ने दी जान से मारने की धमकी

​बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम पंडरी खमरिया में खेत पर सिंचाई कर रहे एक युवक और…

17 hours ago

एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक सम्मेलन आयोजित

बरेली।बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आज बरेली के आईएमए हॉल में भाजपा प्रत्याशी…

20 hours ago

तेंदुए की दहशत से थमा जनजीवन, स्कूल में शिक्षक मौजूद बच्चे गायब,ग्राम सचिवालय  पर लटके ताले; ग्रामीणों में भारी आक्रोश

​बरखेड़ा : क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में  पिछले एक सप्ताह से घूम रहे एक तेंदुए…

22 hours ago

धर्मांतरण की आड़ में लालच का खेल या साजिश? कथित मतांतरण के आरोपों ने मचाया बवाल

नौकरी, शादी और चमत्कार का झांसा देकर धर्म बदलवाने की साजिश। पुलिस ने आरोपी को…

2 days ago

बरेली: बार एसोसिएशन परिसर में हुआ शुद्ध पेयजल प्लांट का लोकार्पण

एमएलसी बहोरनलाल मौर्य का बार एसोसिएशन ने जताया आभार बरेली। बरेली बार एसोसिएशन परिसर में…

3 days ago

इश्कबाज दरोगा पर गिरी गाज, हुआ सस्पेंड

बरेली ।एक महिला ने दरोगा पर रेप और मारपीट करने का आरोप लगाया है महिला…

4 days ago