Advertisement

home

कहीं हैण्डपम्प खराब है तो ग्राम पंचायत से तत्काल ठीक कराया जाए: DM

बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में चल रही गर्म हवाओं (हीट वेव) एवं सम्भावित सूखा/बाढ़ से बचाव हेतु जनपद में किये गये प्रबंधों तथा कृषकों को सिंचाई हेतु जल की उपलब्धता की समीक्षा बैठक हुई।
रामगंगा, किच्छा, बैगुल एवं दोजौरा आदि नदियों से जनपद के कुल 302 ग्राम प्रभावित होते हैं तथा बाढ़ नियंत्रण हेतु 49 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाती हैं।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध है।
हीटवेव की तैयारियों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिला अस्पताल में 10 बेड, सीएचसी स्तर पर 5 बेड तथा अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 2 बेड आरक्षित किए गए हैं। ओआरएस एवं आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
बैठक में निर्देश दिए गए कि अगर कहीं हैण्डपम्प खराब हैं तो ग्राम पंचायत से तत्काल ठीक कराया जाए।
विकास खण्ड शेरगढ़ के 22 ग्रामों में वॉटर कूलिंग मशीनें लगवायी गयी हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सचेत ऐप के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और प्याऊ भी लगवाए जा रहे हैं।
ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत जनपद में अत्यधिक तापमान रेड अलर्ट की समयावधि में निर्माण कार्य, फैक्ट्री संचालन एवं बाहरी श्रम कार्यों के समय में परिवर्तन करते हुए दोपहर 12ः00 बजे से अपराह्न 04ः00 बजे तक श्रमिकों के प्रत्यक्ष धूप में कार्य को न्यूनतम किया जाए।
समस्त जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथामिक स्वास्थ्य केन्द्रों सीएचसी/पीएचसी, आंगनबाड़ी केन्द्रों में हीट स्ट्रॉक/ डिहाइड्रेशन उपचार हेतु आवश्यक दवाईया, ओ०आर०एस०, आई.वी फ्लूड, कूलिंग बेड, हेल्थ ए०टी०एम०, ट्रेंड स्टॉफ एवं अतिरिक्त चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सार्वजनिक स्थानों एवं भीड़ भाड़ वाले स्थलों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, मन्दिर बाजारों आदि में कूल शेल्टर्स, छायादार विश्राम स्थल, पेयजल व्यवस्था, प्यायू एवं वाटर टैंकर्स की उपलब्धता, चौराहों पर ग्रीन नेट/शेड्स तथा सड़कों के किनारे पानी का छिड़काव (वाटर स्प्रिंकलर) सक्रिय किया जाए। नगर विकास, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा सार्वजनिक पेयजल स्त्रोतों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Express views

Recent Posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर रोशनी से जगमगाया नगर, निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

बरखेड़ा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मंगलवार रात बरखेड़ा नगर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।…

11 hours ago

बरेली :फर्जी हवलदार बनकर अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी का खुलासा,एक गिरफ्तार

बरेली : मिलिट्री इंटेलिजेंस और कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक…

11 hours ago

शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का…

11 hours ago

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने खाया कीटनाशक, हालत गम्भीर

​ बरखेड़ा:क्षेत्र के गांव पतरसिया में बुधवार दोपहर एक युवक ने खेत पर जाकर अज्ञात…

12 hours ago

पूर्व सभासद का नहर किनारे मिला शव, हार्ट अटैक की आशंका

​बरखेड़ा: नगर पंचायत बरखेड़ा के पूर्व सभासद डॉ. अब्दुल करीम बक्श उर्फ छिद्दू, 68 वर्ष…

1 day ago

बरेली: कलेक्ट्रेट में दंपती ने किया आत्मदाह का प्रयास

बरेली: कलेक्ट्रेट परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीन विवाद से परेशान एक…

1 day ago