बरखेड़ा: क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी है। बुधवार को राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुड़िया हुलास में छापेमारी कर अवैध खनन में जुटी एक मिनी (जेसीबी) मशीन को पकड़ा और उसे सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि मुड़िया हुलास के पास अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अवधेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
टीम को अपने करीब आते देख मौके पर मौजूद मजदूर और खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक कच्चे रास्तों का लाभ उठाकर फरार हो गए। हालांकि, अवैध खनन कर रही मिनी मशीन के चालक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने उसका पीछा किया और ग्राम डढ़िया भगत के समीप उसे दबोच लिया।
नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई मशीन को सीज कर बरखेड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
बरखेड़ा। कस्बे में आज पवन मोबाइल पर नियुक्त का0 प्रदीप कुमार एवं का0 अंकित कुमार…
बरखेड़ा। बजाज शुगर मिल के नए नियमों से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ चोरों ने एक ही…
रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । आज का दिन तकनीकी विकास के लिहाज से बरेली के…
बरखेड़ा । काजर बोझी गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुराल पक्ष और दो ग्राम…
बरखेड़ा। थाना पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल…