Advertisement

home

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती बरकरार

​बरखेड़ा: क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी है। बुधवार को राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम मुड़िया हुलास में छापेमारी कर अवैध खनन में जुटी एक मिनी  (जेसीबी) मशीन को पकड़ा और उसे सीज कर दिया।
​जानकारी के अनुसार, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि मुड़िया हुलास के पास अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अवधेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
टीम को अपने करीब आते देख मौके पर मौजूद मजदूर और खनन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक कच्चे रास्तों का लाभ उठाकर फरार हो गए। हालांकि, अवैध खनन कर रही मिनी मशीन के चालक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क टीम ने उसका पीछा किया और ग्राम डढ़िया भगत के समीप उसे दबोच लिया।
नायब तहसीलदार अवधेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई मशीन को सीज कर बरखेड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
​

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: श्री राम वन गमन और केवट संवाद लीला का सजीव मंचन, राम को वन जाते देख भावुक हुए श्रद्धालु

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार, 11 अक्टूबर को स्थानीय परमठ…

2 hours ago

पालतू गाय के हमले से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रैफर

​बरखेड़ा । क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मसीत में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।…

4 hours ago

बेटी के जन्म से नाराज ससुराल वालों ने प्रसूता को पीटकर घर से निकाला, जान से मारने की धमकी का आरोप

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भूड़ा विक्रमपुर निवासी पूनम देवी पत्नी स्व. राम बहादुर ने पुलिस को…

4 hours ago

दूसरी महिला को घर लाने के लिए पति ने पत्नी और 4 बच्चों को घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने

​बरखेड़ा ।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पैनिया रामकिशन की रहने वाली नीलम देवी पत्नी धनपाल…

4 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गाँव मोहम्मगंज रम्पुरा स्थित मड़ी पर चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा…

4 hours ago

गौर हरी सिंघानिया क्रिकेट टूर्नामेंट: पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 2 विकेट से हराया, जगदीश की हैट्रिक, गुरसेवक की नाबाद फिफ्टी

शाहजहांपुर। स्थानीय ओसीएफ स्टेडियम में आयोजित गौर हरी सिंघानिया इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले…

6 hours ago