रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बेसिक शिक्षा विभाग का एक आदेश चर्चा का विषय बन गया है। नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा दान करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, क्षेत्र के सभी 46 विद्यालयों को 46-46 किलो भूसा जमा कर पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना होगा। यह भूसा आवारा गोवंश के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। पत्र में कहा गया है कि यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए और संबंधित रसीद कार्यालय में जमा कराई जाए।
आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।
यह आदेश 22 मई को खंड शिक्षा अधिकारी, नवाबगंज बरेली द्वारा जारी किया गया है। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। विपक्षी दलों और सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया है कि क्या शिक्षकों का काम अब भूसा जुटाना भी हो गया है।
बरखेड़ा/पीलीभीत।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल- अजहा (बकरीद) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…
बच्चों ने कराई निशुल्क दंत जांच बरेली। इस्कॉन मंदिर प्रांगण स्थित देवस्थली शिक्षापीठ में बच्चों…
बरखेड़ा: क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने अपनी सख्ती बरकरार रखी है। बुधवार…
बरखेड़ा। अवैध रूप से चल रही पैथालॉजी लैब को शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग व राजस्व…
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा लिटिल एंजिल स्कूल पर एक लाख रुपये का…
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में चल रही गर्म…