Advertisement

home

देवस्थली शिक्षापीठ में समर कैंप के साथ डेंटल कैंप हुआ आयोजित

  • बच्चों ने कराई निशुल्क दंत जांच

बरेली। इस्कॉन मंदिर प्रांगण स्थित देवस्थली शिक्षापीठ में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए समर कैंप एवं डेंटल कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में बच्चों ने डांस, क्राफ्ट सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर आनंद उठाया, वहीं छोटे बच्चों ने शिव डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर की डॉक्टर पायल से अपने दांतों की निशुल्क जांच कराई। इस दौरान बच्चों को उचित परामर्श के साथ दवाइयां एवं टूथपेस्ट आदि भी वितरित किए गए।

विद्यालय की प्रधानाचार्या इंदिरा गौतम ने बताया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक गिरधर गोपाल खण्डेलवाल ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ बच्चों को सनातन धर्म एवं संस्कारों की जानकारी भी दी जाती है। कार्यक्रम में सुमन, श्वेता, दीक्षा, सोनम एवं निर्मल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

22 hours ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

1 day ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

1 day ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

1 day ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

1 day ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

1 day ago