Advertisement

home

पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

बरखेड़ा/पीलीभीत।खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल- अजहा (बकरीद) बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही बरखेड़ा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना हिसामुद्दीन कारी ने नमाज अदा कराई। पर्व को लेकर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में उत्साह का मौहल रहा। ईद की नमाज के लिए जिले भर के मस्जिदों को सजाया गया था। ईद पर आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार मस्जिदों व ईदगाहों में पहुंचकर नमाज अदा की। नगर के मस्जिदो में नमाज अदा करने विशेष प्रबंध किया गया था। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही शांति समिति की बैठक लेकर समाज के प्रमुख लोगों को समझाइश दे दी थी। आज नगर के सभी चौक-चौरहों में पुलिस के जवान तैनात रहे। इसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। जुमा में पहले ही यह घोषणा कर दी गई थी कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। ऐसे में निर्धारित समय पर ईद की नमाज पढ़ी गई और नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के बाद ख़्वाजा गरीब नमाज कमेटी की जानिब से सरबत का इंतजाम किया गया। दिन भर सभी मुस्लिम मोहल्लों में चहल पहल देखी गई। करीब सप्ताह भर पहले से ईद की तैयारी मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा की जा रही थी। भाईचारा और सौहार्द बढ़ने की कामना की गई।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद, मोहम्मद असलम, वसीर लेखपाल), नफीस (लेखाकार),सेठ मोहम्मद अनस,समीर अंसारी,चंद मियाँ,अलीम, अकील अंसारी, अशफाक क़ुरैशी, असद कुरैशी, समर खान,आशिक मंसोरी, डॉ हसीब इदरीशी, तौफीक सिद्दीकी, तसलीम, आदि लोग मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

22 hours ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

1 day ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

1 day ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

1 day ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

1 day ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

1 day ago