Advertisement

home

बकरीद पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, चौराहे के पास मिले पशु अवशेष, जांच में जुटी पुलिस

बरेली। बकरीद के दिन माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। थाना बारादरी क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास सड़क किनारे पशु अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि बकरीद के मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में कुर्बानी दी गई थी। इसी दौरान कुछ स्थानों पर पशुओं के अवशेष खुले में फेंक दिए गए। देर रात सतीपुर चौराहे के पास आला हजरत अस्पताल रोड पर कुत्ते अवशेषों को खींचकर सड़क तक ले आए। राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।

हिंदूवादी संगठनों ने जताई नाराजगी

मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि खुले में पशु अवशेष फेंकने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान निगरानी और सफाई व्यवस्था को और सख्त किया जाना चाहिए था।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

हंगामे की सूचना मिलते ही बारादरी थाना इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर पड़े अवशेष हटवाए और लोगों को शांत कराया। साथ ही पशु अवशेषों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

घटना के बाद इलाके में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके। फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

ASP शिवम आशुतोष का बयान

ASP शिवम आशुतोष ने बताया कि थाना बारादरी क्षेत्र में पशु अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। पशु चिकित्सक द्वारा अवशेषों का सैंपल लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बकरीद पर कुर्बानी के बाद किसी व्यक्ति द्वारा अवशेष वहां फेंके गए थे। मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

22 hours ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

1 day ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

1 day ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

1 day ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

1 day ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

1 day ago