रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। नवाबगंज में विद्यालयों से भूसा दान कराने के आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने नवाबगंज के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को तत्काल प्रभाव से बरेली मुख्यालय से अटैच कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
मामला उस आदेश से जुड़ा है, जो 22 मई 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज की ओर से जारी किया गया था। आदेश में विकास क्षेत्र के 46 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रत्येक विद्यालय को करीब 46 किलोग्राम भूसा दान करने की व्यवस्था करने को कहा गया था।
आदेश सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिक्षक संगठनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालयों से इस तरह भूसा एकत्र कराने के निर्देश पर सवाल उठाए। मामला तूल पकड़ने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया और संबंधित BEO के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…