Advertisement

home

ईट भट्टा मजदूर का जंगल में मिला शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

बरेली।फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर के बाद से गायब चल रहे गांव ठिरिया खेतल के युवक का शव पुलिस ने शुक्रवार दोपहर के बाद पास के गांव उनासी के जंगल से से बरामद किया है।मामला संदिग्ध लग रहा है।लेकिन सर में चोट लगने के कारण परिजन हत्या की आशंका जता रहे है।युवक की जेब से 25 हजार सात सौ 60 रुपए निकले है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।सूचना पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ हाइवे शिवम आशुतोष भी मौके पर पहुंचे है।


गांव ठिरिया खेतल निवासी राजेश प्रजापति (28) गांव से कुछ दूरी पर हाइवे किनारे मौजूद एक भट्ठे पर मजदूरी करता था।पिता सुमेरी लाल ने बताया बृहस्पतिवार दोपहर के बाद 3 बजे वह भट्ठे से मजदूरी के रूपये लेकर घर नहीं लौटा।रात तक घर नहीं लौटने पर तलाशी के समय किसी ने उनको गांव निवासी और पास के गांव उनासी दो युवकों के साथ देखने की बात बताई।इन लोगों से जब परिजनों बात की तो कुछ नहीं बताया।दोपहर के बाद पिता सुमेरी ने पुलिस को दोनो युवकों के नामजद तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने गांव के युवक को उठाया।पूछताछ के दौरान युवक के बताने और मृतक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शब को उनासी के जंगल से बरामद कर लिया।युवक के सिर के पीछे हिस्से में चोट का निशान है।मृतक के पास से मजदूरी के 25 हजार सात सौ 60 रूपये बरामद हुए है।शब के पास से दो खाली शराब के पऊआ भी बरामद किए गए है।पुलिस ने रूपये पिता सुमेरी लाल को सौंप दिए।सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए।शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फील्ड यूनिट टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए है।एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा और सीओ हाइवे शिवम आशुतोष ने भी घटना स्थल को देखा है।थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया शब को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।रिपोर्ट आने पर और अधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Express views

Recent Posts

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

13 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

2 days ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

2 days ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

2 days ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

2 days ago