Advertisement

home

प्रशिक्षण पूरा कर नई जिम्मेदारियों के लिए रवाना हुईं आईपीएस अंजना दहिया, दी गई भावभीनी विदाई

बरेली।जनपद बरेली में जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी प्रेमनगर सुश्री अंजना दहिया को पुलिस कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने सुश्री अंजना दहिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। एसएसपी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल पुलिस सेवाकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अनुभव, प्रशासनिक समझ एवं व्यावहारिक ज्ञान उनके भावी दायित्वों के निर्वहन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।

अनुराग आर्य ने विश्वास व्यक्त किया कि सुश्री अंजना दहिया अपनी कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना के बल पर पुलिस विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विदाई समारोह में जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सुश्री अंजना दहिया को उनके आगामी दायित्वों एवं भावी सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान उनके व्यवहार, कार्यशैली एवं पुलिसिंग के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Express views

Recent Posts

दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी फरार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, जेवर और नकदी बरामद

  बरखेड़ा।चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…

9 hours ago

बीसलपुर: सियासत में हलचल, डॉ. रत्नेश गंगवार फिर सपा में शामिल

पीलीभीत।बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीसलपुर के…

9 hours ago

बरेली:रक्षाबंधन की रात भाजपा नेता की चाकुओं से गोदकर हत्या

बरेली। रक्षाबंधन की रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ…

18 hours ago

बरेली: नवोदय अस्पताल में लगी भीषण आग,धुएं से मची भगदड़, सुरक्षित निकाले गए मरीज,अन्य अस्पतालों में शिफ्टिंग जारी

बरेली।शहर के कर्मचारी नगर क्षेत्र स्थित नवोदय अस्पताल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच…

18 hours ago

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

​बरखेड़ा ।कस्बा बरखेड़ा में 14 अगस्त  की शाम गोपी कॉलोनी के पास गलत दिशा से…

1 day ago

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च

बरखेड़ा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए…

1 day ago