Advertisement

home

महिला को बचाने पहुंचे वकील पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

  • सूचना के बावजूद देर से पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों में आक्रोश

बरेली।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक महिला को बचाने पहुंचे अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता बृजेश मिश्रा अपने मामा के घर आए हुए थे और घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और एक महिला पर हमला करने का प्रयास करने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर बृजेश मिश्रा उसकी मदद के लिए आगे बढ़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला को बचाने का प्रयास करते ही हमलावरों ने अपना निशाना बदल लिया और अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो हमलावरों की गिरफ्तारी संभव हो सकती थी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है तथा आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

गन्ने से भरी ट्राली की टक्कर में सीएचओ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

​बरखेड़ा।बिलसंडा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) के पद पर तैनात एक…

4 hours ago

बरखेड़ा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल, बरेली में उपचार जारी

​बरखेड़ा।  क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू नहर की पुलिया के पास एक तेज रफ्तार और लापरवाह…

1 day ago

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों के उत्पीड़न के खिलाफ गरजी हिंदू महासभा, स्थायी वेंडिंग जोन की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत।शहर में गरीब ठेले, रेहड़ी और खोमचे वालों के साथ हो रहे कथित उत्पीड़न, अतिक्रमण…

2 days ago

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

​बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला…

2 days ago

खुली बैठक में विकास कार्यों की स्थलीय जांच

बरखेड़ा।आज शुक्रवार 26 नबम्बर को ग्राम पंचायत सचिवालय खजुरिया पचपेड़ा में खुली बैठक में गांव…

2 days ago

वैवाहिक परिचय सम्मेलन में एक मंच पर जुटेंगे मैथिल ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियां

6 दिसंबर को बरेली में होगा नवम सजातीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन मीरगंज में महासचिव ओपी…

2 days ago