Advertisement

home

महिला को बचाने पहुंचे वकील पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

  • सूचना के बावजूद देर से पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों में आक्रोश

बरेली।प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाब नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक महिला को बचाने पहुंचे अधिवक्ता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता बृजेश मिश्रा अपने मामा के घर आए हुए थे और घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान कुछ हमलावर वहां पहुंचे और एक महिला पर हमला करने का प्रयास करने लगे। महिला की चीख-पुकार सुनकर बृजेश मिश्रा उसकी मदद के लिए आगे बढ़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला को बचाने का प्रयास करते ही हमलावरों ने अपना निशाना बदल लिया और अधिवक्ता बृजेश मिश्रा पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस पहुंच जाती तो हमलावरों की गिरफ्तारी संभव हो सकती थी।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है तथा आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

दशहरा पर्व को लेकर पीलीभीत में पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

पीलीभीत। आगामी दशहरा पर्व और अन्य त्योहारों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

3 hours ago

ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ ₹3500, मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज:CM योगी

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों)…

13 hours ago

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

2 days ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

2 days ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

2 days ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

2 days ago