Advertisement

home

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

  • 24 घंटे के भीतर प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू, तमंचा और कारतूस बरामद

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी बिलाल घोसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

बता दें, सुभाषनगर की पुरानी चांदमारी निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा अपने मामा पीयूष शर्मा के घर मोहल्ला गुलाबनगर गए हुए थे। वह घर के बाहर बाइक पर बैठे थे, तभी बिलाल घोसी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उन्हें पकड़कर खींच लिया। आरोप है कि बिलाल ने चाकू से उनकी पीठ पर ताबड़तोड़ कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अधिवक्ता के शोर मचाने पर उनके मामा पीयूष शर्मा और मामी बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उनकी गर्दन पर भी चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी बिलाल घोसी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

17 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

17 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

18 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

19 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

19 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

19 hours ago