Advertisement

राष्ट्रीय

पत्नी की आंखों के सामने ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • प्रयागराज से बरेली आए थे दंपती, लौटते समय बरेली जंक्शन पर हुआ हादसा

बरेली।बरेली जंक्शन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में प्रयागराज निवासी 51 वर्षीय फार्मासिस्ट की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ त्रिवेणी एक्सप्रेस से वापस प्रयागराज लौट रहे थे। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जानकारी के अनुसार प्रयागराज निवासी विजय कुमार (51) अपनी पत्नी अंजना के साथ बरेली के कर्मचारी नगर स्थित अपनी साली वंदना के घर आए हुए थे। पारिवारिक मुलाकात के बाद सोमवार सुबह दोनों त्रिवेणी एक्सप्रेस से वापस प्रयागराज लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंची थी। इसी दौरान विजय कुमार शौचालय जाने की बात कहकर अपनी सीट से उठे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन में अचानक झटका लगने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह दरवाजे से नीचे गिर गए। गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे को अपनी आंखों के सामने होता देख पत्नी अंजना सदमे में आ गईं। उन्होंने बताया कि कुछ ही क्षण पहले उनके पति शौचालय जाने के लिए उठे थे और देखते ही देखते यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Express views

Recent Posts

त्यौहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त, दिए कड़े निर्देश

पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

17 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग बहन को  चचेरे भाई पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज

​बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…

17 hours ago

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…

18 hours ago

रावण ने किया माता सीता का हरण, शबरी के जूठे बेर खाकर प्रभु राम ने दिया नवधा भक्ति का ज्ञान

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…

19 hours ago

किशोर को सांप ने डसा, हालत गंभीर

बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…

19 hours ago

तेज़ रफ़्तार ई-रिक्शा की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हुए दबंग

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…

19 hours ago