बरेली ।शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बुजिया में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार गांव बुजिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ बॉबी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद नाराज होकर वह गांव के पास स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को ऊंचे टावर पर देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिए, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
सूचना मिलने पर बंजरिया चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद धर्मेंद्र सुरक्षित नीचे उतर आया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक घरेलू विवाद के चलते भावुक होकर टावर पर चढ़ गया था। उसे सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। युवक के सुरक्षित नीचे आने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…