Advertisement

home

पुलिस उपाधीक्षक के बेटे ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में मारी बाजी, बने राज्य कर अधिकारी

बरेली। आंवला क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी मुनेश कुमार शर्मा (हाल निवासी गणेशपुरम बरेली ) के पुत्र होनहार शशांक पाठक ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्य कर अधिकारी (State Tax Officer) पद पर चयनित होकर परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है। शशांक की इस सफलता से परिजनों, मित्रों में हर्ष का माहौल है।

शशांक पाठक के पिता मुनेश कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में एडीजी कार्यालय गोरखपुर में तैनात हैं। उनकी माता ग्रहणी है। वहीं उनके छोटे भाई चिकित्सा क्षेत्र में एमबीबीएस के बाद एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं । शशांक की इस उपलब्धि पर परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शशांक की सफलता को उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस सफलता से परिवार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Express views

Recent Posts

द रूट क्लब ने डीएम को सौंपा पत्र, छात्राओं की सुरक्षा और जाम के समाधान का भी दिया सुझाव

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब पीलीभीत की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह…

20 hours ago

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों…

21 hours ago

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने…

21 hours ago

फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

3.50 लाख रुपए, 75 एटीएम कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस…

23 hours ago

घर में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में शनिवार रात शराब के नशे में धुत…

2 days ago

बरेली: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने को लूटा ऑटो, दो सगे भाई गिरफ्तार, तमंचा व लूटा गया ऑटो बरामद

बरेली। प्रेमिका के महंगे शौक, मौज-मस्ती और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए…

2 days ago