Advertisement

home

खेल-खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

फतेहगंज पश्चिमी /बरेली। कस्बे में खेल-खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी इमरान और मोहम्मद कैफ उर्फ कलुआ के बीच चार दिन पूर्व खेलते समय किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। बुधवार देर रात दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि मारपीट के दौरान मोहम्मद कैफ उर्फ कलुआ ने इमरान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल इमरान को परिजनों ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago