Advertisement

home

मुर्गों की लड़ाई पर लग रहा था दांव, छह जुआरी गिरफ्तार

भोजीपुरा (बरेली)। भोजीपुरा थाना पुलिस ने मुर्गों की लड़ाई पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात मुर्गे और 2910 रुपये नकद बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली थी कि सैदपुर प्यारेलाल गांव स्थित एक आम के बाग में मुर्गों की लड़ाई कराकर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर दरोगा रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि छह आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकसूद खां, अख्तर खां, साजिद, पप्पू, तेजपाल और भुलइया के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से जुए में प्रयुक्त 2910 रुपये नकद और सात मुर्गे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं साजिद के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Express views

Recent Posts

प्यार के लिए टूटी मजहब की दीवार, मैजवीन बनीं लक्ष्मी, वैदिक रीति से रचाई शादी

बरेली।जिले में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां प्यार के आगे…

2 days ago

खेल-खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला, आरोपी हिरासत में

फतेहगंज पश्चिमी /बरेली। कस्बे में खेल-खेल के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले…

3 days ago

तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर

बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा के गांधी आश्रम चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज…

4 days ago

पुलिस उपाधीक्षक के बेटे ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में मारी बाजी, बने राज्य कर अधिकारी

बरेली। आंवला क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी निवासी मुनेश कुमार शर्मा (हाल निवासी गणेशपुरम बरेली )…

5 days ago

हाई बोल्टेज ड्रामा पत्नी से विवाद के बाद युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर पुलिस के समझाने के बाद उतरा

बरेली ।शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बुजिया में पत्नी से हुए विवाद के बाद एक…

5 days ago

पत्नी की आंखों के सामने ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज से बरेली आए थे दंपती, लौटते समय बरेली जंक्शन पर हुआ हादसा बरेली।बरेली जंक्शन…

5 days ago