Advertisement

home

150 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत, सेंट्रल बैंक ने आयोजित किया मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम

बरेली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली द्वारा आईएमए सभागार में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल प्रमुख डी.के. अर्जवानी ने की। कार्यक्रम में लगभग 100 किसानों एवं ग्राहकों ने भाग लिया।
इस दौरान बैंक द्वारा कुल ₹150 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए तथा लाभार्थियों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारी सलमान खान ने भारत सरकार के निर्देशानुसार संचालित विभिन्न कृषि ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्राहकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक अभिषेक कुमार मिश्रा, संयुक्त निदेशक कृषि दुर्विजय सिंह तथा मुख्य प्रबंधक प्रिंस प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार, मुख्य प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, मोहम्मद शोएब, अमित उपाध्याय सहित विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों ने सहभागिता की।
बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस पहल से किसानों और ग्राहकों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ बैंक की ग्राहक हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago