Advertisement

home

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे में टूटी सड़कों, बजबजाती नालियों और चारों तरफ फैली गंदगी ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे में लोधी नगर स्टेशन रोड पर घुंघरू वाले बाबा के मंदिर को जाने वाले रास्ते पर और सभासद अबोध सिंह की लकड़ी की टाल के पास एवं अन्य कई मोहल्लों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जहां रोजाना राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और भी भयावह हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सभासद अबोध सिंह एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद फतेहगंज पश्चिम नगर पंचायत प्रशासन सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चला रहा है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कस्बे वासियों का कहना है कि नगर पंचायत नहीं अब यह नरक पंचायत बन चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बदबू और टूटी सड़कें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। व्यापारियों सचिन चौहान का कहना है कि गंदगी और खराब रास्तों की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि फतेहगंज पश्चिमी को इस बदहाली से बाहर निकाला जा सके।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago