Advertisement

home

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 लाख रुपये नकद चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए हैं मामले का संबंध दुबई से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।

वही एसएसपी अनुराग आर्य ने खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर माधोबाड़ी क्षेत्र में छापेमारी की गई इस दौरान हजियापुर चुंगी निवासी जमीर अहमद और बीकानेर राजस्थान निवासी जगदीश चोटिया को गिरफ्तार किया गया पूछताछ में जमीर अहमद ने बताया कि उसका संपर्क दुबई निवासी अली जीशान से था उसके निर्देश पर मोईन अली के नाम से फर्जी KGN कंपनी बनाई गई थी जिसका कार्यालय पीलीभीत बाईपास रोड स्थित आशुतोष सिटी में संचालित किया जा रहा था व्हाट्सएप के जरिए टोकन नंबर भेजकर खातों में रकम जमा कराई जाती थी और हवाला माध्यम से दिल्ली में लालचंद व धम्माराम तक पहुंचाई जाती थी आरोपी जगदीश चोटिया ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार वर्षों से बरेली में हवाला कारोबार से जुड़ा था और कमीशन लेकर बेनामी धन के लेन-देन का काम करता था पुलिस ने मोईन अली, लालचंद और धम्माराम को वांछित घोषित किया है बारादरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है पुलिस दुबई कनेक्शन और फंडिंग के स्रोतों की गहन जांच कर रही है।

 

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago