Advertisement

home

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका


​रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर 7, कहारान निवासी सुधांशु वर्मा (28 वर्ष) पुत्र विनोद वर्मा के रूप में हुई है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे  बरखेड़ा पिपरा रोड के किनारे ग्रामीणों ने स्थानीय निवासी सुरेश मौर्य के खेतों में एक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और गहनता से छानबीन शुरू की। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि सुधांशु रविवार, 7 जून की शाम से घर से गायब था। मृतक वाहन चलाकर अपना भरण पोषण  करता था।पुलिस की शुरुआती जांच में शव से करीब 15 मीटर की दूरी पर एक काले रंग का बैग, एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल और कीटनाशक (जहर) की बोतल बरामद हुई है।

इन साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत्यु करीब दो दिन पहले हुई थी।​मृतक के बड़े भाई सौरभ वर्मा, जो गांव करोड़ में दुकान चलाते हैं, ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। पिता विनोद कुमार के अनुसार, घर में कुछ समय से मामूली पारिवारिक क्लेश चल रहा था।
​पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछे जाने पर बरखेड़ा थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने कहा प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Express views

Recent Posts

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…

16 hours ago

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

16 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

16 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

17 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

18 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

1 day ago