रिपोर्ट:विमलेश कुमार
बरखेड़ा। गैर समुदाय का युवक एक युवती के घर मंगलवार दोपहर अचानक घुस गया। जिस युवती के परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सौंप दिया। गैर समुदाय के युवक का युवती के घर में घुसने से लव जिहाद की भी चर्चा बनी रही। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके घर में एक गैर समुदाय का युवक घुस आया था। आरोप हैं कि गैर समुदाय का युवक लव जिहाद को लेकर उसके घर में घुसा था। जिसे समय रहते परिजनों ने पकड़ लिया। युवक से घर में घुसने का कारण पूछा तो, प्रेमिका से मिलने आने की बात कही थी। गुस्साए परिजनों ने युवक की जमकर पढ़ाई कर दी। बाद में डायल 112 पर फोन कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल अवस्था में युवक को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक ने भी प्रेमिका से मिलने जाने की बात स्वीकारी है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने गंभीरता से कर दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…