बरेली। प्यार और मोहब्बत की कहानियां अक्सर फिल्मों और गीतों में सुनने को मिलती हैं, लेकिन बरेली में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने लोगों को भावुक कर दिया। आठ माह की गर्भवती महिला अपने प्रेमी से शादी करने की उम्मीद लेकर गाजियाबाद से चलकर बरेली पहुंच गई, लेकिन यहां पहुंचने पर उसे प्रेमी की बेवफाई का सामना करना पड़ा। प्रेमी उसे चकमा देकर फरार हो गया, जिसके बाद महिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठकर रोने लगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर तक कलेक्ट्रेट गेट के बाहर बैठी रोती रही और बार-बार अपने प्रेमी का नाम लेकर उसे बुलाती रही। महिला की हालत और उसकी गर्भावस्था को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार अपने प्रेमी से शादी कराने की गुहार लगाती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया तथा उसकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ई-रिक्शा के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। वहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की गई।
बताया जा रहा है कि महिला का प्रेम संबंध काफी समय से चल रहा था। प्रेमी द्वारा शादी का आश्वासन दिए जाने के बाद वह गाजियाबाद से बरेली पहुंची थी। हालांकि, महिला के पहुंचने से पहले ही प्रेमी युवक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद महिला पूरी तरह टूट गई और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही रोने लगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में भरोसे और जिम्मेदारी के सवाल खड़े कर दिए हैं। राहगीरों के बीच भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल पुलिस महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है प्रेमी युवक ग्राम घघोरा घगोरी थाना भोजीपुरा क्षेत्र का है फिलहाल पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है
प्यार की यह कहानी फिलहाल अधूरी रह गई है, लेकिन कलेक्ट्रेट गेट पर रोती हुई गर्भवती महिला का दृश्य देखने वालों की आंखें भी नम हो गई
रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…
दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…
बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क…
बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…