Advertisement

home

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को बरेली के सैटेलाइट बस अड्डे समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में बस चालक एकत्र हुए और प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे चालकों का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन कर स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारियों ने न तो फोन उठाया और बाद में अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। इससे चालक समुदाय में नाराजगी और बढ़ गई।

आक्रोशित चालकों ने चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि परिवहन विभाग द्वारा चालकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जाता, जिसके कारण कर्मचारियों में असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मृतक चालक प्रमोद यादव के परिजनों को विभाग में नौकरी दी जाए तथा चालक हितों से जुड़ी अन्य मांगों पर प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से लिखित समझौता किया जाए। चालकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया तथा उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई, हालांकि चालक समुदाय में अभी भी नाराजगी बनी हुई है।

Express views

Recent Posts

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

5 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, ग्राम प्रधान समेत चार गिरफ्तार

बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…

15 hours ago

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी बरेली का बड़ा एक्शन,67 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले 

बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…

17 hours ago

कार से टकराकर ई-रिक्शा पलटा, चार घायल,एक की हालत गंभीर

बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…

19 hours ago

ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला बैठक आयोजित, वृंदावन की रासलीला रहेगी मुख्य आकर्षण

बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…

19 hours ago

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

1 day ago