Advertisement

home

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

 

बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बरेली यूनिट और फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ट्रक, चार स्मार्टफोन और 2,590 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को एएनटीएफ और थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने रहपुरा अंडरपास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 320 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिसारतगंज निवासी पुष्पेन्द्र साहू और ग्राम चुरई दलपतपुर, थाना मीरगंज निवासी प्रेम प्रकाश के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे झारखंड के लातेहार क्षेत्र से डोडा पोस्त खरीदकर पंजाब में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। इस बार भी खेप पंजाब ले जाई जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना फतेहगंज पश्चिमी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।कार्रवाई में एएनटीएफ बरेली के प्रभारी उपनिरीक्षक विकास यादव, कांस्टेबल सौरभ चौधरी, अंकित यादव, कुश कुमार, रविन्द्र चौधरी समेत थाना फतेहगंज पश्चिमी और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

7 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

7 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

8 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago