बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का आरोप है। घटना के संबंध में पीड़ित विनोद सक्सेना ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, यह घटना 11 जून 2026 की शाम लगभग 7 बजे की है। पीड़ित विनोद सक्सेना निवासी मोहल्ला मिश्रन टोला, थाना जहानाबाद अपने भाई नरेश चंद के घर, जो कि वार्ड नंबर 1, कस्बा बरखेड़ा में स्थित है, वहां बैठा हुआ था।
आरोप है कि इसी दौरान ‘भूरा’ नामक व्यक्ति अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आते ही भूरा ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो भूरा और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।हमला करने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…
बरखेड़ा:नगर के नवनिर्मित श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला कमेटी कार्यालय में गुरुवार को कमेटी की एक…
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…