Advertisement

home

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल


​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का आरोप है। घटना के संबंध में पीड़ित विनोद सक्सेना ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।​तहरीर के अनुसार, यह घटना 11 जून 2026 की शाम लगभग 7 बजे की है। पीड़ित विनोद सक्सेना निवासी मोहल्ला मिश्रन टोला, थाना जहानाबाद अपने भाई नरेश चंद के घर, जो कि वार्ड नंबर 1, कस्बा बरखेड़ा में स्थित है, वहां बैठा हुआ था।
​आरोप है कि इसी दौरान ‘भूरा’ नामक व्यक्ति अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। आते ही भूरा ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। जब पीड़ित ने गाली-गलौज का विरोध किया, तो भूरा और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से विनोद पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं।हमला करने के बाद आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।

Express views

Recent Posts

रीलबाजी का खुमार: हाईवे पर धमाके और ओवरब्रिज पर डांस, धृतराष्ट्र बनी खाकी

रीलबाजों को सम्मानित करने वाले सफेदपोश भी मौन पीलीभीत।सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता, चंद लाइक्स…

7 hours ago

शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी…

21 hours ago

बरेली में पुलिस मुठभेड़, हत्या के आरोपी समेत चार गिरफ्तार

दशहरा मेले से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला, तमंचा और कारतूस बरामद…

22 hours ago

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के…

2 days ago

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

​ बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व  सड़क…

2 days ago

प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना…

2 days ago