Advertisement

home

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है” इसी संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आगामी 21 जून 2026 को 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। बरेली में जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह के कुशल निर्देशन में इस वर्ष के आयोजनों को वृहद रूप दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा भव्य उद्घाटन

योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून 2026 को प्रातः 6:00 बजे से स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘योग सप्ताह’ का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद बरेली श्री छत्रपाल गंगवार, क्षेत्रीय विधायकों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धनवंतरी एवं योग प्रवर्तक महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की जाएगी।

इस वर्ष की थीम: ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने बताया कि आयुष विभाग के समन्वय से 15 से 21 जून तक पूरे जिले में योग सप्ताह मनाया जाएगा। जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष का विशेष केंद्र ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखा गया है, ताकि बुजुर्गों को योग के माध्यम से सक्रिय और निरोग रखा जा सके।

14 जून को बनेगा ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, 14 जून को एक ऐतिहासिक पल आने वाला है। देश-विदेश के लाखों लोग एक साथ लाइव योगाभ्यास कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर लिंक प्राप्त कर सकते हैं।रिकॉर्ड बनाने का यह सत्र सुबह 6:15 से 7:35 के बीच आयोजित होगा।

प्रतियोगिताओं में जीतें ₹21,000 तक के नकद पुरस्कार

योग को मनोरंजक और प्रोत्साहनकारी बनाने के लिए प्रशासन ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया है। नागरिक kavach.upaysh.in पोर्टल पर पंजीकरण कर निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं:

  • राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता
  • योग चित्रकला प्रतियोगिता
  • स्लोगन (नारा) लेखन प्रतियोगिता

प्रत्येक वर्ग में पाँच विजेताओं का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार की राशि ₹21,000 निर्धारित की गई है।जिला प्रशासन ने बरेली के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में योग सप्ताह से जुड़कर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएँ और विश्व रिकॉर्ड का हिस्सा बनें।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

2 hours ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

5 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

20 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

22 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

1 day ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

1 day ago