Advertisement

home

बरेली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘योग सप्ताह’ का भव्य आगाज, पदयात्रा को दिखाई हरी झंडी

बरेली। ’12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आज बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उनके साथ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

योग स्वस्थ जीवन और विकास का आधार: डॉ. अरुण कुमार

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए योग एक रामबाण इलाज है। उन्होंने सभी से “निरंतर योग करें और फिट रहें” का आह्वान किया। वहीं, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस मना रहा है।

21 जून तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह ने बताया कि योग सप्ताह के दौरान 15 से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास होगा। इसके साथ ही योग सेमिनार और स्लोगन प्रतियोगिता,योग चित्रकला और योगासन प्रतियोगिताएं भी होंगी।

21 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य वृहत सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम जागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली गई।

योग के प्रचार-प्रसार हेतु मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस पदयात्रा में विभिन्न आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों (रोहिलखंड, गंगाशील, फ्यूचर) के छात्र-छात्राओं और जीनियस क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने योग को शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन की पद्धति बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मनोज कुमार ने किया। जबकि योगाभ्यास श्रीमती नित्या शर्मा और डॉ. गरिमा सिंह के निर्देशन में विशेषज्ञों की टीम द्वारा कराया गया। इस अवसर पर जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में योग सप्ताह की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम मे विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एम.पी. आर्य, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), और स्वास्थ्य विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

प्रेमिका को घर में रखने की जिद पर हंगामा,पति ने पत्नी को पीटा, खुदकुशी की कोशिश के बाद कपड़ों में लगाई आग

बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…

4 hours ago

​पीलीभीत: कार में बैठकर चोरी की योजना बना रहे 4 शातिर चोर गिरफ्तार अवैध तलवार व औजार बरामद

​ 1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…

8 hours ago

घरेलू विवाद के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…

10 hours ago

पानी से हड़कम्प,एक बच्चा सहित 2 डूबे

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…

12 hours ago

सरकारी जमीनों पर कब्जों के खिलाफ मंगलवार को तहसील में धरना देगी हिन्दू महासभा

भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…

14 hours ago

कांवड़ यात्रा को लेकर डीआईजी ने दिए अहम निर्देश, चार जिलों की होगी एकीकृत निगरानी

बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…

1 day ago