बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी बरेली डॉ अजय पाल के निर्देशन, व राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुर करोड़ बरेली की चिकित्साधिकारी डॉ प्रज्ञा राठौर के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत मेहतरपुर करोड़ में समाज सेवी श्री रामप्रताप शर्मा के द्वारा फीता काट कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा ने ग्रामीणों को बताया योग को एक दिन करने से उतना लाभ नहीं मिलता है,योग को करने से शरीर के साथ साथ मानसिक विकार दूर होते है।
अतः आप सभी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
योगाचार्य विभाकर उपाध्याय व योग प्रशिक्षिका आरती सिंह ने ग्रामीणों को योग अभ्यास करवाये।
योग प्रशिक्षिका आरती सिंह ने बताया आधुनिक जीवन शैली एवं मशीनीकरण के युग में अब ग्रामीण क्षेत्रों में मोटापा, मधुमेह जैसी लाइफस्टाइल जनित बीमारी का प्रसार हो रहा है।योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से इन व्याधियों से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा राठौर योग प्रशिक्षक विभाकर उपाध्याय, योग प्रशिक्षिका आरती सिंह,नरेंद्र पाल उपस्थित रहे।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। क्षेत्र के पैनिया रामकिशन गाँव में एक युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया…
1000-1000 रुपये के भाड़े पर बुलाए गए थे बाहरी अपराधी हाईवे पर ट्रकों की…
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला अंसारी निवासी एवं हुसैनी मस्जिद के मुअज्जीन (देखभालकर्ता) अब्दुल…
बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पानी में डूबने की दो दर्दनाक…
भूमाफियाओं को संरक्षण दे रहा जिला प्रशासन:अखिल भारत हिन्दू महासभा पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा…
बरेली। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न…