Advertisement

home

बरेली: अर्जुन मौर्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली। जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सनसनीखेज अर्जुन मौर्य हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार तड़के एफसीआई (FCI) गोदाम के पास हुई एक तीखी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

क्या था पूरा मामला?

बीती 15 जून को बरेली में अर्जुन मौर्य नामक युवक की सरेराह गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के बाद से ही इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल था। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। मुखबिर की सूचना पर बारादरी थाना पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ हुई।

पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि आरोपी अर्पित उर्फ पहाड़ी ने ही बेहद दुस्साहसिक तरीके से अर्जुन मौर्य के शरीर से तमंचा सटाकर ट्रिगर दबाया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 1 अवैध तमंचा (315 बोर),1 जिंदा कारतूस,1 खोखा कारतूस (जो पुलिस पर फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किया गया) सामान बरामद किया है।

एसपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी अर्पित तो दबोच लिया गया, लेकिन उसका एक अन्य साथी रात के अंधेरे और झाड़ियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इलाके में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है और पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

23 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

2 days ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

3 days ago