Advertisement

home

नगर पंचायत चेयरमैन पर लगाया दबंगई का आरोप

बरखेड़ा। कस्बा के वार्ड नं 10 निवासी मो० खुर्शीद पुत्र मकसूद अहमद ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कस्बे में अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।उन्होंने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया है कि वह बहुत ही निहायती गरीब व्यक्ति है। प्रार्थी अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए लोन लेकर सड़क के किनारे अन्य और लोगो की तरह अपना खोका रखकर चाय आदि बेच रहा है। आज दिनांक 19 जून 26 को नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामविहारी भोजवाल अपने कुछ लोगों को लेकर प्रार्थी के खोखे पर आए और दबंगता पूर्वक प्रार्थी को गालियाँ देते हुए बोले कि यहाँ से अपना खोखा हटाओ यहाँ हमारे रिश्तेदार का खोका रखा जाएगा। प्रार्थी ने मना किया तो उक्त नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम विहारी भोजवाल ने गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए मारपीट करने की धमकी दी। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा अपना निजी कार्यालय सरकारी जमीन पर बनाया गया है।अतःआपसे अनुरोध है कि पूरे नगर में नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किए गए अवैध कार्यों की जाँच कराई जाए और लोगो एवं प्रार्थी का उत्पीड़न न किया जाये।बिना भेदभाव किये समस्त नगर में एक साथ अतिक्रमण हटाने का आदेश करने की कृपा करें।नगर पंचायत चेयरमैन से जानकारी की गई तो कोई उचित जबाब नही दिया गया।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago