Advertisement

home

फर्जी मुकदमों और रंगदारी वसूली के आरोपों में घिरे  पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा पर बढ़ा पुलिस का शिकंजा

 

पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद अब दर्ज हुआ 18वां मुकदमा

बरेली। कभी पुलिस विभाग से जुड़कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने वाले पूर्व सिपाही सुरकेश शर्मा आज खुद गंभीर आपराधिक आरोपों और पुलिस कार्रवाई के चलते सुर्खियों में हैं। थाना भमोरा क्षेत्र में सुरकेश शर्मा, उनकी पत्नी समेत 11 लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमों में फंसाने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामला और अधिक चर्चित हो गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार सुरकेश शर्मा के खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज थे और अब इस नए मुकदमे के साथ उनकी आपराधिक फाइल में 18वां मुकदमा भी जुड़ गया है।

थाना भमोरा क्षेत्र के गांव चाडपुर निवासी अंकुर मिश्रा उर्फ प्रभात मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सुरकेश शर्मा और उसके सहयोगियों ने एक संगठित गिरोह बना रखा है, जो लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनसे धन उगाही करता है। शिकायत के अनुसार गिरोह में शामिल कुछ महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभाती हैं और कथित तौर पर लोगों पर दबाव बनाने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं।

पीड़ित का आरोप है कि 24 अप्रैल 2026 को गिरोह से जुड़ी एक महिला द्वारा उसके खिलाफ कथित रूप से फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद मुकदमे से राहत दिलाने और गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर उससे लाखों रुपये की मांग की गई। रकम न देने पर लगातार धमकियां, गाली-गलौज और जान से मारने की चेतावनी दी गई।

सुरकेश शर्मा का नाम हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया जब बरेली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसकी क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोल दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा जारी हिस्ट्रीशीटरों की सूची में सुरकेश शर्मा का नाम प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में की गई कार्रवाई के तहत उसकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अंकुर मिश्रा की तहरीर पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं हिस्ट्रीशीट खुलने और नए मुकदमे के दर्ज होने के बाद सुरकेश शर्मा की गतिविधियां पुलिस की विशेष निगरानी में हैं।

बरेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago