Advertisement

home

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अजयपाल सिंह के निर्देशानुसार, शहर के प्रसिद्ध तपेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक विशेष योगाभ्यास सत्र का भव्य आयोजन किया गया।

सुबह के सत्र में आयोजित इस विशेष शिविर का संचालन मुख्य रूप से योग मास्टर ट्रेनर नित्या शर्मा और योग सहायक राहुल द्विवेदी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके नेतृत्व में मंदिर परिसर में एकत्र हुए सभी अभ्यर्थियों और योग साधकों ने विभिन्न प्राणायामों और योग आसनों का गहन अभ्यास किया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने आसनों के सही तरीके और उनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इस योग शिविर में मुख्य रूप से भूपेश, सुनीत, सुनील वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा सहित योग वेलनेस सेंटर (कैंट, बरेली) के समस्त अभ्यासी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ योगाभ्यास सत्र में भाग लिया।

शिविर के समापन पर उपस्थित योग गुरुओं और अधिकारियों ने सभी साधकों से एक विशेष अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के मुख्य भव्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली पहुंचकर प्रतिभाग करें। इसके साथ ही, सभी से योग को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

Express views

Recent Posts

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

12 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

17 hours ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

21 hours ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

21 hours ago

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

3 days ago