Advertisement

home

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रखी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व अन्य अधिकारियों द्वारा भगवान धन्वंतरि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) भी देखा।

पीएम मोदी के संबोधन से जुड़े लोग

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 21 जून अब विश्व का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव बन गया है। योग पूरी दुनिया को आपस में जोड़ता है। उन्होंने बंगाल की पवित्र भूमि और स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविंद व लाहिरी महाशय जैसे महान योगियों का स्मरण करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से शारीरिक स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करता है और जीवन को संतुलन में जीने की कला सिखाता है।

योग से चरित्र निर्माण और इंद्रियों पर नियंत्रण

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने जनपद वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद यह पहला अवसर है जब उन्हें अपने जिले के परिवार के साथ योग करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा, “नियमित योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि इंद्रियों पर नियंत्रण होता है और चरित्र का निर्माण होता है। एक सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए हमें साल के 365 दिन योग को अपनाना होगा।”

विशेषज्ञों ने सिखाए योग के गुर

मुख्य कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के योग आचार्य संजय अग्रवाल, योग प्रशिक्षक पूरनलाल व प्रशिक्षिका वर्तिका ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग आचार्य संजय अग्रवाल ने बताया कि योग से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। मानवता और निरोगी जीवन के लिए प्रतिदिन योग बेहद आवश्यक है। गांधी स्टेडियम के अलावा जनपद के विभिन्न महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थलों पर भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस भव्य आयोजन के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्या, मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र,अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय यूनानी व आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ भारत ज्योति,समेत शिक्षा, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बच्चे एवं भारी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

5 hours ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

7 hours ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

9 hours ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

12 hours ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

12 hours ago