Advertisement

home

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
​खण्ड विकास कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। योग शिक्षक कामताप्रसाद के निर्देशन में उन्होंने ब्लॉक कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को योगाभ्यास कराया। विधायक ने दैनिक जीवन में योग को अपनाने और स्वस्थ रहने के गुर सिखाए। इस अवसर पर बी.डी.ओ. वेदप्रकाश  भा जपा जिला मंत्री नागेन्द्र गंगवार, राजेन्द्र पाठक, चंद्रपाल दिवाकर,प्यारे लाल सहित ब्लॉक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय में योग के साथ-साथ स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रधानाचार्या एकता गुप्ता और शिक्षिका उषा किरण ने विद्यार्थियों को योग के लाभ बताए। वहीं, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता रानी ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं आकृति, सेजल, शीतल, शिवांगी, प्रगति व अनामिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी को फल वितरित किए गए।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago