Advertisement

home

पुलिस चौकी का उद्घाटन,एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काट कर किया क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

बरेली। जनपद के मीरगंज क्षेत्र में कानूनख व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सोमवार को मीरगंज अंडरपास पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। चौकी का उद्घाटन एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) अंजय कुमार, थाना प्रभारी रवि कुमार, कस्बा चौकी प्रभारी पंकज कुमार सहित थाना पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने कहा कि मीरगंज अंडरपास पर पुलिस चौकी स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चौकी पर एक शिकायत रजिस्टर उपलब्ध रहेगा, जिसमें स्थानीय नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। पुलिस द्वारा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चौकी के संचालन से क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही आमजन को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा और पुलिस व जनता के बीच संवाद भी मजबूत होगा।

एसपी साउथ ने उपस्थित पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि चौकी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका त्वरित समाधान कराया जाए। स्थानीय लोगों ने भी चौकी स्थापना पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

Express views

Recent Posts

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago

CM योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

डायल-112 पर दी थी धमकी, भोजीपुरा पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर दबोचा गिरफ्तारी के बाद…

2 days ago