Advertisement

home

लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में BDA,बरेली में दो बड़े होटल सील, कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण

  • होटल राजानी और सेटेलाइट होटल पर लगा ताला, मानकों की अनदेखी और फायर एनओसी न होने पर BDA उपाध्यक्ष सौम्या पांडे की बड़ी कार्रवाई

(रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा)

बरेली।लखनऊ में हाल ही में हुए दर्दनाक अग्निकांड से सबक लेते हुए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) बेहद सख्त रुख अख्तियार किए हुए है। अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडे के नेतृत्व में टीम ने सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों का सघन निरीक्षण किया, जिसके तहत सेटेलाइट बस अड्डे के पास स्थित दो नामचीन होटलों को सील कर दिया गया।

नियमों की धज्जी उड़ा रहे होटलों पर लगा ताला

बीडीए उपाध्यक्ष के औचक निरीक्षण के दौरान सेटेलाइट बस अड्डे के पास संचालित ‘राजानी होटल’ और ‘सेटेलाइट होटल एंड रेस्टोरेंट’ में भारी अनियमितताएं पाई गईं। जांच में सामने आया कि इन दोनों ही होटलों के पास न तो कोई वैध अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) था और न ही यहां आग से बचाव के लिए जरूरी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वाणिज्यिक नियमों और सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने पर प्राधिकरण की टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों को तुरंत सील कर दिया।

“जनता की सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना वैध एनओसी और अग्निसुरक्षा इंतजामों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान चलाने वालों के खिलाफ बीडीए की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

– सौम्या पांडे, उपाध्यक्ष (बीडीए)

कोचिंग सेंटरों और शॉपिंग मॉल्स में भी हड़कंप

होटल सीलिंग की इस बड़ी कार्रवाई के साथ ही उपाध्यक्ष सौम्या पांडे ने सुबह से ही शहर के कई संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया। बीडीए की टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल्स और अन्य व्यावसायिक स्थलों का भी औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान टीम ने भवनों के स्वीकृत मानचित्र (मैप), आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) और फायर फाइटिंग सिस्टम की बारीकी से जांच की। बीडीए के इस औचक एक्शन से अवैध रूप से और बिना मानकों के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वाले संचालकों में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।

बीडीए की चेतावनी,मानक पूरे करें, अन्यथा होगी सीलिंग

प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर के जितने भी कोचिंग सेंटर, होटल या मॉल बिना फायर सेफ्टी और बिना बीडीए की अनुमति के चल रहे हैं, वे जल्द से जल्द अपने मानक पूरे कर लें। सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य संस्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन पर आने वाले दिनों में गाज गिरना तय है।

Express views

Recent Posts

अतिरिक्त दहेज के लालच में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, SP के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।

बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के गांव अर्सिया बोझ निवासी ईश्वरबती ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना…

5 hours ago

डोली के चार महीने बाद उठी अर्थी, दहेज हत्या का आरोप

​बरखेड़ा। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गाँव सिंधौरा बिंदुआ में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में…

1 day ago

पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले चार शातिर बदमाश दबोचे

 चोरी का 60 लीटर डीजल, अवैध तमंचा, चाकू व कार बरामद बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा पुलिस…

2 days ago

मोबाइल लौटे-उम्मीद भी,455 गुम और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को मिले

बरेली।मोबाइल खो जाए तो लोगों को अक्सर उम्मीद नहीं रहती कि वह दोबारा मिलेगा। लेकिन…

2 days ago

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा को मारी टक्कर,ईरिक्शा के परखच्चे उड़े,दो वर्षीय मासूम सहित चार घायल

पीलीभीत।बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर अर्सिया बोझ गांव के पास…

2 days ago

बरेली में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर

दोनों चालकों की मौत, एक गंभीर घायल, सेब और बैटरी से लदे थे ट्रक बरेली।बिथरी…

2 days ago